चीनी सेना से अरुणाचल में अब भी झड़पें जारी!

खढइझ के डीजी शत्रुजीत कपूर ने बाॅर्डर की सच्चाई बताइ

    24-Oct-2026
Total Views |
 
Seema
अलवर, 23 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
चीनी सेना से अरुणाचल में अब भी झड़पें जारी हैैं. आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने बाॅर्डर की सच्चाई बतायी. बाेले- दाेनाें देशाें के सैनिक कई बार आमने-सामने आए, सैन्य ताकत में उनकी स्थिति मजबूत है.
 
हमें पुराने तरीकाें के बजाय नई तकनीक पर जाेर देना हाेगा. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ महीनाें में अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे. कई जगहाें पर टकराव की स्थिति भी बनी. उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में तनाव अब भी जारी है. शत्रुजीत कपूर गुरुवार काे राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग काॅलेज में आयाेजित हिमवीर सम्मान समाराेह में शामिल हुए. उन्हाेंने बताया कि जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाकाें में तनाव बना हुआ है.