एशियन पैरा गेम्स में माेना ने जीता दूसरा गाेल्ड

10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया

    24-Oct-2026
Total Views |

Olympics 
नागाेया, 23 अ्नटूबर (वि.प्र.)
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियाें ने विश्व रिकाॅर्ड के साथ दाे स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया.निशानेबाज माेना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया, जबकि हनी ने पुरुषाें की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्राे कर नया विश्व रिकाॅर्ड कायम किया. माेना और हनी की इन ऐतिहासिक उपलब्धियाें ने भारत के पदक अभियान काे नई मजबूती दी.
 
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियाें का शानदार प्रदर्शन जारी है. निशानेबाज माेना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकाॅर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. माेना ने 357.5 अंक हासिल किए और स्वीडन की अन्ना बेंसन के 356 अंकाें के पिछले विश्व रिकाॅर्ड काे पीछे छाेड़ दिया.माेना की इस उपलब्धि ने भारतीय निशानेबाजी दल काे बड़ी सफलता दिलाई.
 
इस स्पर्धा में चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण काेरिया की म्याेंग किम 344.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं. भारत की एक अन्य निशानेबाज अवनि लेखरा का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा, लेकिन वह 333.2 अंक के साथ चाैथे स्थान पर रहीं. इस तरह माेना ने पाेडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अवनि पदक से चूक गईं.
 
माेना की सफलता इसलिए भी खास है, क्याेंकि उन्हाेंने निशानेबाजी में अपेक्षाकृत देर से शुरुआत की थी. इससे पहले वह पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग और सिटिंग वाॅलीबाॅल जैसे खेलाें में अपनी क्षमता दिखा चुकी हैं. दिसंबर 2021 में निशानेबाजी काे कॅरियर बनाने का फैसला करने के बाद उन्हाेंने कम समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. अब एशियन पैरा गेम्स में विश्व रिकाॅर्ड के साथ स्वर्ण जीतकर उन्हाेंने अपने सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जाेड़ दी है.
 
हनी ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकाॅर्ड निशानेबाजी में माेना की सफलता के बीच भारत के हनी ने एथलेटिक्स में देश का मान बढ़ाया. उन्हाेंने पुरुषाें की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का विश्व रिकाॅर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. हनी का यह प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी