चाकण की एम-टेक कंपनी में लगी आग

छुट्टी होने से जनहानि ट्ली: ट्रैफिक जाम से फायर ब्रिगेड को आने में हई देरी

    24-Oct-2026
Total Views |

Chakan 
चाकण, 23 अ्नटूबर (आ.प्र.)
औद्याेगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या आग जैसी दुर्घटना हाेने पर बाधा बन रही है, यह बात माेई की घटना से सामने आई है.
यहां की एम-टेक कंपनी के यूनिट में शुक्रवार काे सुबह करीब ग्यारह बजे शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. कंपनी की छुट्टी हाेने के कारण वर्कर्स उपस्थित नहीं थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई; लेकिन कंपनी का भारी आर्थिक नुकसान हुआ.
 
आग की सूचना मिलते ही चाकण नगर परिषद और एमआईडीसी फायर ब्रिगेड विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं. हालांकि, सड़क पर ट्रैफिक जाम हाेने के कारण फायर ब्रिगेड के वाहनाें के समय पर पहुंचने पर असर पड़ा. यदि आग लगने के शुरुआती दाैर में ही टीम पहुंच जाती, ताे नुकसान कम हाेता, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. टीम के जवानाें ने प्रयास कर आग पर काबू पाया. साैभाग्य से इस घटना में काेई जनहानि नहीं हुई.