चांदी 4750 रुपए घटकर 1.95 रुपये किलो पर आयी

10 महीने बाद भाव 2 लाख के नीचे आया, सोना भी चार दिनों में 5000 रु. गिरकर 1.41 लाख प्रति दस ग्राम हुआ

    24-Oct-2026
Total Views |
 
GoldSilver
नई दिल्ली, 23 अ्नटूबर (वि.प्र.)
चांदी 4750 रुपए घटकर 1.95 किलाे पर आयी.10 महिने बाद भाव 2 लाख के नीचे आ गया. साेना भी चार दिनाें में 5000 रु. गिरकर 1.41 लाख प्रति दस ग्राम पर आ गया.दामाें में गिरावट से फेस्टिव सीजन में खरीदारी बढ़ने का बाजार के जानकाराें का अनुमान है.
चांदी की कीमतें शुक्रवार काे पहली बार 10 महीने बाद 2 लाख रुपए से नीचे आ गई है. पिछले तीन दिनाें की लगातार गिरावट के बाद चांदी के दाम लगभग 16 हजार रुपए प्रति किलाे कम हाे गए हैं.
 
गाैरतलब है कि 17 दिसंबर 2025 काे पहली बार चांदी के दाम 2 लाख के पार पहुंचे थे. वहीं जनवरी 2026 में चांदी की कीमताें ने लगभग 4 लाख रुपए प्रति किलाे के साथ अपना ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया था. इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसाेसिएशन के अनुसार चांदी की कीमताें में हुई लगातार गिरावट के बाद 16 हजार रुपए कम हाेकर 1.95 लाख प्रति किलाे पर पहुंच गए हैं. चांदी की कीमताें में शुक्रवार काे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसाेसिएशन की रिपाेर्ट के अनुसार त्याैेहारी सीजन के बावजूद चांदी की कीमताें आज 4,750 रुपए प्रति किलाे की गिरावट दर्ज की गई है.