पिंपरी, 23 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मनपा में अधिकारियाें और कर्मचारियाें की कमी काे दूर करने तैयार किया गया संशाेधित इन्फ्रास्ट्र्नचर (संगठनात्मक ढांचा) राज्य सरकार की मंजूरी के इंतजार में है. शहर की बढ़ती आबादी और मनपा के कामकाज के बढ़ते दायरे काे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्वीकृत 11,513 पदाें में बढ़ाेतरी कर कुल 16,838 पदाें का संशाेधित इन्फ्रास्ट्र्नचर तैयार किया है. हालांकि, सरकार से मंजूरी न मिलने के कारण नए पदाें के सृजन और तदनुसार हाेने वाली भर्ती का रास्ता अभी तक साफ नहीं हाे पाया है, इसलिए मनपा में मैनपाॅवर की कमी दूर हाेने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.
मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग ने संशाेधित इन्फ्रास्ट्र्नचर तैयार कर सितंबर 2023 में राज्य सरकार काे साैंपा था. उसके बाद भी इस प्रस्ताव काे मंजूरी न मिलने की बात सामने आई है. नतीजतन, प्रशासन काे आवश्यक अतिरिक्त मैनपाॅवर की भर्ती के लिए सरकार के निर्णय का इंतजार करना पड़ रहा है. मनपा के पुराने इन्फ्रास्ट्र्नचर के अनुसार कुल 11,513 पदाें की मंजूरी प्राप्त है. उनमें से वास्तव में 7,053 पदाें पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, इसलिए स्वीकृत पदाें में से कुल 4,460 पद रिक्त हैं. दूसरी ओर, शहर का विस्तार, बढ़ती आबादी और नागरिकाें काे प्रदान की जाने वाली नागरिक सुविधाओं के कारण प्रशासन पर काम का बाेझ बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में उपलब्ध मैनपाॅवर पर ही विभिन्न विभागाें का कामकाज चल रहा है.
काॅन्ट्रै्नट कर्मचारियाें के भराेसे ही चल रहा कामकाज मनपा के स्थायी व्यवस्था पर कर्मचारियाें की संख्या कम हाेने के कारण, दूसरी तरफ बड़ी संख्या में काॅन्ट्रै्नट कर्मचारियाें की नियुक्ति की गई है. वर्तमान स्थिति में इन काॅन्ट्रै्नट कर्मचारियाें के भराेसे ही मनपा का पूरा कामकाज चल रहा है, ऐसा दिखाई दे रहा है.