मुंबई, 23 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
कांदिवली, मुम्बई के वार्ड 26 से एसईआर प्रक्रिया के सहारे 9 हजार मतदाताओं के नाम काटने के तैयारी हो चुकी है. दशकों से कांग्रेसी गढ़ रहे इस वार्ड के पार्टी अध्यक्ष सुभाष यादव ने आज चुनाव आयोग पर यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों-सालों से मतदाता लोगों से अनावश्यक कागजात मांगे जा रहे है.पुनरीक्षण प्रक्रिया में इन कथित गड़बड़ियों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांदिवली के वार्ड क्रमांक 26 में विशाल प्रदर्शन किया गया. हजारों के इस जुलूस और विरोध रैली का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया. प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए दामू नगर बुद्ध विहार से लक्ष्मी नगर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के पुतले तक विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और आम नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा की मांग की गई. इस मौके पर कांग्रेस नेता इंदु प्रकाश तिवारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजपत यादव, नगरसेविका अजंता यादव भी उपस्थित रहे.