संविधान के शिलालेख को हटाने के मामले में नगरसेविका को गिरफ्तार करें : कांग्रेस

    24-Oct-2026
Total Views |

Sanvidhan 
सांगवी, 23 अक्टूबर (आ.प्र.)
सांगवी में संविधान चाैक स्थित भारतीय संविधान की प्रस्तावना के शिलालेख काे हटाए जाने के विराेध में पिंपरी-चिंचवड़ शहर कांग्रेस और विभिन्न प्रगतिशील सामाजिक संगठनाें की ओर से अनिश्चितकालीन धरना आंदाेलन शुरू किया गया है. शुक्रवार (23 अक्टूबर) काे आंदाेलन का दूसरा दिन रहा और आंदाेलनकारियाें ने मांग की है कि संबंधित लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए और संविधान की प्रस्तावना काे यथावत पुनः स्थापित किया जाए.
 
इस आंदाेलन के दाैरान पिंपरीचिंचवड़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बनसाेड़े ने कहा कि संविधान प्रेमी नागरिक, कांग्रेस के पदाधिकारी और विभिन्न प्रगतिशील सामाजिक संगठन एकजुट हाेकर इस आंदाेलन में शामिल हुए हैं. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के काम के कारण आंदाेलन शुरू करने में भले ही देरी हुई हाे, लेकिन आंदाेलन फिर से शुरू कर दिया गया है और मांगें पूरी हाेने तक यह अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा.
 
संविधान चाैक में प्रस्तावना काे फिर से स्थापित किया जाए, साथ ही इस मामले में संबंधित लाेगाें पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के लागू प्रावधानाें के तहत मामले दर्ज किए जाएं. नगरसेविका तृप्ति कांबले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए. संविधान की प्रस्तावना काे हाथ लगाने का प्रकार लाेकतंत्र और संविधान के मूल्याें काे ठेस पहुंचाने वाला है, यह कहते हुए उन्हाेंने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्याें काे शहर में बख्शा नहीं जाएगा.