वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह सम्मान देने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला 27 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    24-Oct-2026
Total Views |

VandeMataram 
नई दिल्ली, 23 अ्नटूबर (वि.प्र.)
वंदे मातरम काे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर दर्जा देने की मांग अब सुप्रीम काेर्ट पहुंच गई है. इस मामले में दिल्ली हाईकाेर्ट में लंबित जनहित याचिका काे शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की अपील की गई है. इस याचिका पर 27 अक्तूबर काे सुनवाई हाे सकती है. याचिका अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से दाखिल की गई है.
 
उनकी ओर से अधिवक्ता अश्वनी दुबे ने इसे दिल्ली हाईकाेर्ट से सुप्रीम काेर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की है. याचिकाकर्ता का कहना है कि इसी तरह की एक याचिका पहले से सुप्रीम काेर्ट में लंबित है. ऐसे में दिल्ली हाईकाेर्ट में चल रही याचिका काे भी शीर्ष अदालत में स्थानांतरित किया जाना चाहिए. इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जाॅयमाल्या बागची व न्यायमूर्ति वी. माेहना की पीठ कर सकती है. फिलहाल, याचिका में की गई मांगाें पर अदालत का अंतिम फैसला नहीं आया है. जनहित याचिका में मांग की गई है कि वंदे मातरम काे राष्ट्रगान जन गण मन के बराबर दर्जा और सम्मान दिया जाए. याचिकाकर्ता का तर्क है कि वंदे मातरम ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, इसलिए इसे भी उचित सम्मान मिलना चाहिए्. याचिका में संविधान सभा के अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के 1950 में दिए गए बयान का हवाला भी दिया गया है. याचिकाकर्ता के मुताबिक, जन गण मन में देश की राज्य व्यवस्था से जुड़े भाव व्यक्त हाेते हैं.