28 विधानपरिषद सीटाें पर मतदान संपन्न ः 27 काे रिजल्ट

महाराष्ट्र की 5, यूपी की 11, बिहार की 8 तथा कर्नाटक की 4 सीटाें हेतु डाले गए वाेट

    24-Oct-2026
Total Views |
 
VidhanParishad
नई दिल्ली, 23 अ्नटूबर (वि.प्र.)
28 विधानपरिषद सीटाें पर मतदान संपन्न हाे गया. रिजल्ट 27 अ्नटूबर काे आएगा. महाराष्ट्र की 5, यूपी की 11, बिहार की 8 तथा कर्नाटक 4 सीटाें हेतु वाेट डाले गए. सुबह 8 से 4 बजे के बीच वाेटिंग के दाैरान कई स्थानाें पर तनावपूर्ण माहाैल देखा गया. यूपी में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े.
 
बहार में कई स्थानाें पर धांधली शिकायतें आई. असली मतदाता की जगह काेई और ही वाेट डाल गया जैसी शिकायतें आईं. आगरा में फूट-फूटकर राेय सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आराेप लगाया. वाेटाें की गिनती 27 अक्टूबर काे हाेगी. इस दाैरान मुजफ्फरनगर में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए.
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने दाेनाें गुटाें के बीच मारपीट हाेने लगी. पुलिसवालाें ने बीच-बचाव कर मामले काे शांत कराया. विधान परिषद राज्य की विधानसभा का ऊपरी सदन है, जैसे संसद में राज्यसभा. इसका मकसद है कि विधानसभा में पास हाेने वाले कानूनाें पर एक बार फिर शांत मन से विचार हाे. साथ ही पढ़े-लिखे और अनुभवी लाेगाें काे भी सदन में जगह मिले. इसकी ताकत विधानसभा से कम हाेती है. धन विधेयक यहां पेश नहीं हाे सकता. यह एक स्थायी सदन है, यानी भंग नहीं हाेता.
 
सदस्याें का कार्यकाल 6 साल का हाेता है और हर 2 साल में एक-तिहाई सदस्य रिटायर हाेते हैं. इसी वजह से हर दाे साल में ऐसे चुनाव हाेते हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना. बाकी राज्याें में सिर्फ विधानसभा है. मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार काे जिले में मतदान संपन्न हुआ. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 26.76 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जिले में 13 मतदान केंद्राें के 75 मतदेय स्थलाें पर मतदान कराया गया. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 31,169 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,845 मतदाता पंजीकृत थे.