मावल, 24 अक्टूबर (आ.प्र.) पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट (पीसीईटी) के साते, वड़गांव मावल स्थित पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी (पीसीयू) में ‘टेडएक्स - पीसीयू 2026’ कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मार्गदर्शन कॉर्पोरेट क्षेत्र के विशेषज्ञ और आइनॉक्स विंड के अध्यक्ष संतोष खैरनार ने कहा कि, नए विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए जिज्ञासा, धैर्य, अनुशासन और निरंतर विचार-मंथन आवश्यक है. विद्यार्थियों को प्रचलित दायरों से परे जाकर सोचना चाहिए और स्वच्छ ऊर्जा तथा सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों की तलाश करनी चाहिए. पीसीयू के चांसलर एवं पीसीईटी ट्रस्टी हर्षवर्धन पाटिल, पीसीईटी के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे, कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई, पीसीयू के वाइस चांसलर डॉ. संतोष सोनवणे ने वक्ताओं व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. पुणे इंटरनेशनल सेंटर के उपसंचालक हृषिकेश धनाड़े, पीसीयू के इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इंडस्ट्री रिलेशंस विभाग के निदेशक डॉ. प्रणव चरखा, विद्यार्थी विकास व कल्याण विभाग की निदेशिका डॉ. अंजू बाला, कैप जेमिनी कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी व कार्यकारी उपाध्यक्ष मुकेश जैन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता मार्गदर्शक सागर बाबर, मराठी स्टैंड- अप कॉमेडियन सौरभ भोसले, ग्लोबल लीन चेंज एजेंट और चेंज हैकर सारिका खारबंदा, मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक राहुल त्रिवेदी, मुंबई डबेवाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर, वरिष्ठ कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्किटेक्ट अर्शद देवानी, एचआर विशेषज्ञ पुलकित ने मार्गदर्शन किया.