कॉलेज ऑफ नर्सिंग की कमीशनिंग सेरेमनी संपन्न

    26-Oct-2026
Total Views |
 
dfc
पुणे, 25 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

कॉलेज ऑफ नर्सिंग,एएफएमसी के बीएस्सी नर्सिंग कैडेट्स के 56वें बैच की कमीशनिंग सेरेमनी 24 अक्टूबर को कैप्टन देवाशीष शर्मा, कीर्ति चक्र परेड ग्राऊंड में संपन्न हुई. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एएफएमसी में प्रोफेशनल बीएस्सी नर्सिंग कोर्स के चार साल सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद कुल 38 युवा नर्सिंग ऑफिसर्स को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कमीशन किया गया. कमीशनिंग परेड का रिव्यू आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) के डायरेक्टर और कमांडेंट सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाद ने किया. एएफएमसी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल ब्रिगेडियर वी सुगिरथा ने नए कमीशन हुए ऑफिसर्स को शपथ दिलाई. ट्रेनिंग के दौरान अपनी पढ़ाई में कामयाबियों के लिए नए कमीशन हुए नर्सिंग ऑफिसर्स को कई ॲवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. लेफ्टिनेंट रूबी निषाद को सभी सेमेस्टर मिलाकर मेरिट के क्रम में पहला स्थान पाने के लिए एएफएमसी मेडल दिया गया. लेफ्टिनेंट मीनाक्षी को बेस्ट बेडसाइड नर्सिंग कैडेट के लिए सिल्वर जुबली रोलिंग ट्रॉफी दी गई.