अहमदाबाद, 25 अक्टूबर (वार्ता)
काॅमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शनिवार काे अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पाेर्ट्स काॅम्प्लेक्स में भारत की पुरुष और महिला टीमाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने दूसरे ग्रुप ए मैच में युगांडा काे 44-30 से हराया, जबकि भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 32-16 से जीत हासिल की. शुक्रवार काे मलेशिया के खिलाफ 73-13 की बड़ी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक और बेहतरीन प्रदर्शन किया. सिंगापुर के खिलाफ रेडिंग में साक्षी ने छह पाॅइंट हासिल किए, जबकि रेणुका चाैधरी और अनु कुमारी ने चार-चार पाॅइंट का याेगदान दिया. कप्तान निधि शर्मा ने तीन पाॅइंट जाेड़े.
भारत ने कुल 19 रेड पाॅइंट, नाै टैकल पाॅइंट और चार ऑल-आउट पाॅइंट हासिल किए. डिफेंस में सुमन साहू ने चार टैकल पाॅइंट लिए, जबकि मुस्कान शर्मा ने दाे पाॅइंट का याेगदान दिया. रिया कुमारी, सभाई गढ़वी और उपकप्तान रितु मिठारवाल ने एक-एक पाॅइंट हासिल किया.
सिंगापुर ने अपने सभी 16 पाॅइंट रेड के जरिए बनाए, लेकिन वे एक भी सफल टैकल नहीं कर सके. इस तरह भारत ने कबड्डी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
इसके बाद, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने युगांडा काे 44- 30 से हराकर अपनी शानदार शुरुआत का सिलसिला जारी रखा. शिवम पटारे ने भारत की ओर से रेडिंग की कमान संभाली और आठ पाॅइंट हासिल किए, जिसमें छह टच पाॅइंट और दाे बाेनस पाॅइंट शामिल थे. प्राे कबड्डी लीग के स्टार नवीन कुमार और भरत हुड्डा ने छह-छह रेड पाॅइंट जाेड़े, जबकि आदित्य शिंदे ने चार पाॅइंट हासिल किए.
इस मुकाबले के दाैरान भारत ने 27 रेड पाॅइंट, 11 टैकल पाॅइंट और छह ऑल-आउट पाॅइंट हासिल किए. अजीत पवार ने तीन टैकल पाॅइंट के साथ डिफेंस की कमान संभाली. नितेश कुमार, याेगेश दहिया और दीपक शंकर ने दाे-दाे टैकल पाॅइंट हासिल किए.
युगांडा ने भारत के 27 रेड पाॅइंट की बराबरी ताे की, लेकिन टैकल के जरिए वे केवल तीन पाॅइंट ही जुटा सके. भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार काे इंग्लैंड के खिलाफ 46- 26 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. रविवार काे काॅमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का मुकाबला युगांडा से हाेगा.