फ्रांस में 8 लाख लाेग फिर सड़काें पर उतर

महंगाई- भ्रष्टाचार के खिलाफ पेरिस सहित कई शहराें में प्रदर्शन, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

    26-Oct-2026
Total Views |

FranceProtest 
पेरिस, 25 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
फ्रांस में महंगाई- भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर 8 लाख लाेग सड़काें पर उतर आये. पेरिस सहित कई शहराें में लाखाें लाेगाें ने प्रदर्शन किया, 1000 से ज्यादा लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया. कई स्थानाें पर पुलिस के साथ झड़प हाेने की भी खबर है. लाठीचार्ज में दर्जनाें प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. पुलिस ने आंसू गैस के गाेले छाेड़े.
 
राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्राें पर विराेध प्रदर्शन दबाने का आराेप लगाते हुए. विपक्ष ने कहा - सरकार प्रदर्शनकारियाें की मांगें माने. देश काे अराजकता से बचाना जरुरी है. फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और खराब हाेती पब्लिक सर्विसेज के खिलाफ लाेगाें में भारी गुस्सा है. कई शहराें में पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें पर आंसू गैस, लाठीचार्ज और वाॅटर कैनन का इस्तेमाल किया. पिछले वीकेंड हुई हिंसा की घटनाओं काे राेकने के लिए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. इसके बावजूद देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए.
 
रिपाेर्ट के मुताबिक, फ्रेंच इंटीरियर मिनिस्ट्री ने बताया कि देशभर में लाखाें लाेग सड़काें पर उतरे, जबकि ट्रेड यूनियनाें का अनुमान है कि यह आंकड़ा करीब 8 लाख तक पहुंचा.
 
पेरिस में करीब 1.1 लाख लाेग मार्च में शामिल हुए. दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच यहां झड़प हाेने की खबर सामने आई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें के समूहाें काे पीछे धकेलने के लिए लाठियाें, आंसू गैस और वाॅटर कैनन का इस्तेमाल किया.
 
ल्याेन, मार्सिले, बाेर्डाे, लिले, नैनटेस और अन्य शहराें में भी झड़पाें की खबरें मिली हैं. तनाव बढ़ने पर पुलिस ने कई जगहाें पर आंसू गैस छाेड़ी. मार्सिले में प्रदर्शनकारियाें ने मेटल शीट्स से सड़क काे ब्लाॅक कर दिया, कूड़ेदानाें में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थर और बाेतलें फेंकीं.
 
हसा और ताेड़फाेड़ से निपटने के लिए प्रशासन ने देशभर में 70 हजार पुलिसकर्मियाें की तैनाती की थी, जाे पिछले वीकेंड के मुकाबले 10 हजार ज्यादा थे.फ्रेंच इंटीरियर मिनिस्टर लाेरेंट नुनेज ने बताया कि शनिवार दाेपहर तक 135 लाेगाें काे अरेस्ट कर लिया गया.
 
पुलिस काे तलाशी के दाैरान आतिशबाजी का सामान, मेटल बाॅल्स और हथियार के रूप में इस्तेमाल हाेने वाली चीजें बरामद हुईं. पेरिस लाॅकडाऊन जैसी स्थिति में नजर आया, जहां दुकानदाराें ने अपनी दुकानाें के सामने बाेर्ड लगा दिए थे, लूर्व और म्यूसी डीफओर्से जैसे प्रमुख म्यूजियम बंद रहे, और एहतियातन 20 से ज्यादा मेट्राे स्टेशनाें काे भी बंद रखा गया. पेरिस के अलावा लियाेन, लिली, माॅन्टपेलियर, नांत और टूलूज में भी प्रदर्शन हुए. पुलिस ने इन शहराें में प्रदर्शनकारियाें काे मुख्य इलाकाें तक पहुंचने से राेकने के लिए आंसू गैस छाेड़ी.