शी टेल्स में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानियां

‌‘हर वर्ड इंडिया‌’ और ‌‘अर्हम फाउंडेशन‌’ द्वारा आयोजन : अर्थपूर्ण संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान का मंच

    26-Oct-2026
Total Views |
 
fdfsd
कात्रज, 25 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
महिला सशक्तिकरण की कहानियों पर आधारित कार्यक्रम ‌‘शी टेल्स‌’ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पुणे में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. ‌‘हर वर्ड इंडिया‌’ और ‌‘अर्हम फाउंडेशन‌’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिला प्रमुखों ने अपने अनुभव, दृढ़ता और नेतृत्व की कहानियां साझा कीं. इस पहल का मुख्य उद्देश्य अर्थपूर्ण संवाद और अनुभवों के आदानप्रदान के लिए एक मंच तैयार करना था. कार्यक्रम में कॉलेज की युवा छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शर्मिला बापट (पूर्व निदेशक, ब्रीक एनसीसीएस) उपस्थित थीं. वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में पवनीत कौर (अतिरिक्त आयुक्त, पुणे मनपा) और डॉ. पारुल गंजू (सह-संस्थापक, अहम्युन बायोसाइंसेस) उपस्थित थीं. कार्यक्रम में कलाकार तेजल गायकवाड़, जुबी, उद्योजिका व लेखिका जूही गुप्ते, लेखिका आशा गौर, रेश्मा घणेकर, रुचा लिमये और महर वर्ड इंडियाफ की अध्यक्ष राखी बक्शी ने अपनी कहानियां सुनाईं. डॉ. शर्मिला बापट ने वैज्ञानिक क्षेत्र में संघर्षों पर प्रकाश डाला, वहीं पवनीत कौर ने विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया, तो डॉ. गंजू ने महिलाओं के लिए समान अवसरों के इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) के महत्व पर जोर दिया. इस अवसर पर अर्हम फाउंडेशन की निदेशक राजश्री पगारिया, प्राचार्य डॉ. अमन मिश्रा, प्राचार्या प्रभा बटवाल, डॉ. प्रज्ञा देशपांडे और बरखा जयसिंघानी उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्णिमा पांडे ने किया, जबकि अर्हम फाउंडेशन की उपाध्यक्ष प्रीति पगारिया ने आभार व्यक्त किया.