मुंबई, 25 अ्नटूबर (वि.प्र.)
महाराष्ट्र में दिवाली से पहले मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थाें की बिक्री राेकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ऋऊअ) ने कार्रवाई तेज कर दी है.
विभाग ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 16.92 कराेड़ रुपये का सामान जब्त किया है. इसके अलावा 68 के लाइसेंस रद्द किए गए हैं और 7 यूनिट्स काे बंद करने के आदेश दिए गए हैं. इस कार्रवाई के दाैरान 22 मामले दर्ज किए गए और 20 लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया.
अधिकारियाें ने 8,392 किलाेग्राम एक्सपायरी डेट वाले, खराब और जांच में खारिज किए गए खाद्य पदार्थ भी जब्त किए हैं. विभाग का यह अभियान महाराष्ट्र के सभी 6 डिवीजनाें मुंबई, काेंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में चलाया जा रहा है.
एफडीए ने नवरात्रि उत्सव के दाैरान भी राज्यभर में कार्रवाई की थी. इस दाैरान 9.11 कराेड़ रुपये का खाद्य सामान जब्त किया गया. गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादाें के खिलाफ कार्रवाई में जब्त सामान की कीमत 3.15 कराेड़ रुपये बताई गई है.
छत्रपति संभाजीनगर में अकेले 4.19 कराेड़ रुपये का खाद्य सामान जब्त किया गया.
अधिकारियाें ने काराेबारियाें काे चेतावनी दी है कि खराब या बिक्री के लिए खराब घाेषित किए गए खाद्य पदार्थाें काे दाेबारा बाजार में नहीं उतारा जाना चाहिए. दिवाली के दाैरान मिठाई, मावा, खाने के तेल, सूखे मेवे और पारंपरिक पकवानाें की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में विभाग इन उत्पादाें की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा नियमाें के पालन पर खास नजर रख रहा है. दिवाली से पहले साेलापुर डिवीजन के जाेन-2 में भी बड़ी कार्रवाई की गई. ऋऊअ की टीम ने मालशिरस में पुणेपंढरपुर राेड पर एक गाड़ी काे राेककर करीब 1,337 किलाेग्राम मावा जब्त किया. विभाग के अनुसार, इस गाड़ी में धाराशिव जिले के अलग-अलग स्थानाें पर तीन निर्माताओं की ओर से तैयार किया गया मावा ले जाया जा रहा था. यह खेप बिक्री के लिए सतारा शहर के थाेक और खुदरा काराेबारियाें तक पहुंचाई जानी थी. जांच में मावा के परिवहन के दाैरान तय नियमाें का पर्याप्त पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई.