पटना, 25 अ्नटूबर (वि.प्र.)
बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में रविवार काे भारी हंगामा हाे गया. कार्यक्रम के दाैरान युवक बाेला- माेदी जानेवाले नहीं. इसपर खड़गे भड़कते हुए बाेले- माेदी का बाप भी जाएगा.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार केशरी डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्हाेंने श्रीकृष्ण सिंह काे बिहार में लाेकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला अग्रणी नेता बताया. खड़गे ने कहा कि श्री बाबू ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर और समाज के वंचित वर्गाें के उत्थान के लिए काम करके सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत की.खड़गे के संबाेधन के दाैरन हंगामा हाे गया. कार्यक्रम में माैजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि माेदी का बाप भी जाएगा. खड़गे ने कहा कि बिहार लाेकतंत्र की जन्मभूमि के रूप में पहचाना जाता है. इस पवित्र धरती पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए उन्हाेंने आयाेजन समिति का आभार जताया. उन्हाेंने कहा कि पूरा देश श्री बाबू काे याद करता है. बिहार में कांग्रेस सरकाराें के इतिहास का उल्लेख करते हुए खड़गे ने कहा कि 1937 में श्रीकृष्ण सिंह के नेतृत्व में पहली कांग्रेस सरकार बनी थी. इसके बाद 1947 में दूसरी सरकार स्थापित हुई. उन्हाेंने बताया कि ब्रिटिश शासन के दाैरान मुख्यमंत्री काे प्रीमियर कहा जाता था. भारतीय संविधान के तहत 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद श्री बाबू 3 जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे.