मुंबई, 25 अक्टूबर (आ.प्र) पुणे के संदीप बोयत द्वारा तैयार म्यूजिक एल्बम पोस्टर का लांचिंग कार्यक्रम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ. इस समारोह में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं. रयान आर्ट्स के बैनर तले मुंबई के जुहू स्थित मेयर हॉल में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया. इसी आयोजन के तहत संदीप बोयत के म्यूजिक एल्बम का पोस्टर लांच कार्यक्रम भी संपन्न हुआ. इस अवॉर्ड फंक्शन के ऑर्गेनाइजर अब्दुल कदीर कराजगी थे. कार्यक्रम में बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, सीनियर कलाकार रमेश गोयल और मशहूर गायक उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण झा सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं. इस समारोह में कला, संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.