नागपुर में नकली नाेट के काराेबार का पर्दाफाश

किराए के घर में चल रहा था फर्जीवाड़ा: कमरे से 37 लाख के नकली नाेट जब्त

    26-Oct-2026
Total Views |

Notes 
नागपुर, 25 अक्टूबर (वार्ता)
महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने वाठाेडा इलाके में एक किराए के फ्लैट से 500 रुपये के नाेट जैसे दिखने वाले छापे गए कागज़, एक लैपटाॅप, कलर प्रिंटर और दूसरा सामान ज़ब्त किया हैं.
 
अधिकारियाें ने बताया कि ज़ब्त किए गए सामान की कुल कीमत 37.83 लाख रुपये आंकी गई है. उन्हाेंने बताया कि इस संदिग्ध मामले के सिलसिले में पुष्पम कृष्ण बंदाने (उम्र-29) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 
पुलिस के मुताबिक यह मामला शनिवार काे तब सामने आया जब मकान मालिक रमेश गंगाधर हार्डे वाठाेडा में थ्री स्टार काेऑपरेटिव साेसाइटी के एक फ्लैट में कथित ताैर पर दाे महीने से बकाया किराया लेने गया. हार्डे के बार-बार खटखटाने पर काेई जवाब नहीं मिलने पर उन्हाेंने एक अतिरिक्त चाबी से दरवाज़ा खाेला और कथित ताैर पर उन्हें साेफे पर 500 रुपये के नाेट जैसे कागज़ बिखरे हुए मिले. इसके बाद उसने पुलिस काे सूचित किया. पुलिस काे पंच गवाहाें की माैजूदगी में की गई तलाशी के दाैरान 500 रुपये के नाेट जैसे डिज़ाइन, प्रतीक और लेटर वाले कागज़ मिले. कुछ कागज़ एक तरफ मुद्रित थे, जबकि कुछ कागज दाेनाें तरफ छपे हुए थे. प्लास्टिक में लिपटे बंडलाें में भी ऐसे ही कागज़ मिले.
 
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छपाई का मकसद क्या था, क्या कागज़ाें काे असली मुद्रा के ताैर पर फैलाने की काेई काेशिश की गई थी और क्या इसमें और लाेग भी शामिल थे.