साेलंकी ज्वेलस दशहरा ऑफर को ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिला

    26-Oct-2026
Total Views |
 
vdsafd
 भोसरी, 25 अक्टूबर (आ.प्र.)

सोने के आभूषणों की उत्कृष्ट कारीगरी, आकर्षक डिजाइनों और विविधता के लिए प्रसिद्ध सोलंकी ज्वेलर्स के दशहरा विशेष ऑफर को ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिला. दिघी रोड, भोसरी और शितोलेनगर, जुनी सांगवी स्थित सोलंकी ज्वेलर्स के दोनों शोरूम में दशहरा उत्सव के दौरान ग्राहकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली. मेकिंग चार्जेस मात्र 5% से शुरू होने वाले इस विशेष ऑफर का अनेक ग्राहकों ने लाभ उठाया और अपनी पसंद के सुंदर स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी की.  दशहरा जैसे शुभ अवसर पर सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए सोलंकी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए यह विशेष ऑफर प्रस्तुत किया था. किफायती मेकिंग चार्जेस के कारण ग्राहकों को अपनी पसंद के आभूषण खरीदने का बेहतरीन अवसर मिला. ग्राहकों ने न केवल इस ऑफर का भरपूर लाभ उठाया, बल्कि शोरूम में उपलब्ध आभूषणों की विस्तृत रेंज, आकर्षक डिजाइनों, उत्कृष्ट कारीगरी और संतोषजनक ग्राहक सेवा की भी सराहना की. दशहरा ऑफर को मिले इस उत्साहजनक रिस्पांस से सोलंकी ज्वेलर्स परिवार ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रतिष्ठान की ओर से कहा गया कि ग्राहकों का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. भविष्य में भी ग्राहकों को उत्कृष्ट आभूषण, आकर्षक डिजाइनों और बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ जोड़ने के लिए सोलंकी ज्वेलर्स निरंतर प्रयासरत रहेगा.
 
आधुनिक और ट्रेंडी आभूषण उपलब्ध
सोलंकी ज्वेलर्स में पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक और ट्रेंडी डिजाइनों तक, हर पसंद और अवसर के अनुरूप आभूषणों की विविधता उपलब्ध विवाह समारोह, सगाई, त्यौहारों, पारिवारिक आयोजनों और अन्य विशेष अवसरों के लिए सोने के आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के बीच यह प्रतिष्ठान एक पसंदीदा शोरूम के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. गुणवत्ता, डिजाइन की विविधता और ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देना सोलंकी ज्वेलर्स की प्रमुख विशेषताएं हैं.