वाकड़ में भीषण आग में 7 दुकानें जलकर खाक

कराेड़ाें के माल का भारी नुकसान : फायरब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

    26-Oct-2026
Total Views |

Wakad 
वाकड़, 25 अ्नटूबर (आ.प्र.)
रविवार की सुबह तड़के वाकड़ स्थित प्रिस्टीन प्राे लाइफ बिल्डिंग के पास में स्थित व्यावसायिक दुकानाें में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में 6 से 7 दुकानें जलकर खाक हाे गईं.
 
त्याैहाराें के माैसम काे देखते हुए, दुकानदाराें ने दिवाली की बिक्री के लिए कराेड़ाें रुपये का साजाे-सामान दुकानाें में जमा कर रखा था. हालांकि, पल भर में लगी आग में सारा स्टाॅक जलकर राख हाे गया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यापारियाें काे कराेड़ाें रुपये का नुकसान हुआ है.
 
प्रात:काल में तकरीबन 3:56 बजे, स्थानीय नागरिक उज्ज्वल गुप्ता ने दमकल विभाग काे सूचना दी कि प्रिस्टीन प्राे. लाइफ की पास में स्थित दुकानाें में आग लग गई है. चूंकि सुबह का समय था, इसलिए सड़काें पर यातायात नहीं था, जिससे दमकल गाड़ियां बिना किसी रुकावट के घटनास्थल पर पहुंची. आग की भीषणता काे देखते हुए, घटनास्थल पर पहुंचते ही थेरगांव उप दमकल स्टेशन और मुख्य दमकल स्टेशन के साथ-साथ रहाटणी दमकल स्टेशन काे भी तुरंत सहायता के लिए बुलाया गया.
 
फायर ब्रिगेडकर्मियाें ने दुकानाें के शटर उठाकर की कूलिंग 7 दुकानाें में से आग निकल रही थी और उसके शटर बंद थे, जाे जवानाें के लिए एक बड़ी चुनाैती थी. जवानाें ने तुरंत वाहन के विंच की मदद से बंद शटर ताेड़ दिए और अंदर घुसकर हाेज़ और हाेज़ रील की सहायता से चाराें ओर से पानी के फव्वाराे का छिड़काव शुरू किया. जिन दुकानाें में आग ने राैद्र रूप धारण किया था, उनमें कूलिंग अभियान चलाया गया.