श्री महालक्ष्मी मंदिर द्वारा काेजागरी पर अन्नकूट सम्पन्न

भव्य भजन संध्या और महाआरती का आयोजन : छप्पन भोग अर्पित

    27-Oct-2026
Total Views |
 

dcf d
  सारसबाग, 26 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) की ओर से कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार (25 अक्टूबर) को मंदिर में अन्नकूट सजाया गया था. इस दौरान श्री महालक्ष्मी, श्री महासरस्वती और श्री महाकाली देवी को छप्पन भोग (56 भोग) का नैवेद्य अर्पित किया गया. कोजागरी पौर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भव्य भजन संध्या और महाआरती का भी आयोजन किया गया. ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक और वेिशस्त राजकुमार अग्रवाल, प्रमुख वेिशस्त अमिता अग्रवाल, वेिशस्त एडवोकेट प्रताप परदेशी, वेिशस्त व उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ती अग्रवाल, भरत अग्रवाल, प्रवीण चोरबेले, हेमंत अर्नाळकर, नारायण काबरा, राजेश सांकला, रमेश पटोदिया, राजकुमार चमडिया, निलेश लद्दड आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष के नवरात्रोत्सव और कोजागरी कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और नमकीन सहित 56 प्रकार के व्यंजन अन्नकूट में सजाए गए. यह भोग तीनों देवियों को अर्पित किया गया. इसके अलावा, मंदिर में दोपहर में हवन और शाम को भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में महिला देवी-भक्तों ने हिस्सा लिया. कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर दूध का प्रसाद भी दिया गया.