हैदराबाद, 26 अ्नटूबर (वि.प्र./ वार्ता)
चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से तेजी से उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. माैसम विभाग के मुताबिक यह 27 अक्टूबर तक एक भयानक तूफान में बदल सकता है और 28 अक्टूबर की सुबह तक इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की पूरी आशंका है. इस दाैरान हवा की रफ्तार 125 किलाेमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और इसके झाेंके 140 किलाेमीटर प्रति घंटा तक चल सकते हैं. संभावित खतरे काे देखते हुए आंध्र प्रदेश के संवेदनशील इलाकाें से लगभग 6 लाख लाेगाें काे आज शाम से सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाने की व्यापक तैयारी की जा रही है.
माैसम विभाग ने राज्य के कई तटीय जिलाें में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और मछुआराें काे 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है.आंध्र प्रदेश के अलावा इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर पड़ाेसी राज्य ओडिशा पर भी देखने काे मिलेगा, जहां बचाव और राहत कार्याें के लिए ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फाेर्स यानी एनडीआरएफ की 60 टीमें तैनात की जा रही हैं. सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के छह जिलाें में 28 और 29 अक्टूबर काे स्कूल और काॅलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है. दूसरी ओर, तमिलनाडु में पिछले तीन दिनाें से लगातार भारी बारिश हाे रही है जिसके कारण अरनी के भास्कर नगर में पानी भर गया है और लाेग अपने घराें में फंस गए हैं. हालात काे देखते हुए काेडाइकनाल में पर्यटकाें की एंट्री पर राेक लगा दी गई है. हालांकि तिरुवारूर जिले में तेज बारिश के बावजूद स्कूल-काॅलेज खुले रखे गए हैं.