दूध में काली मिर्च का पाउडर डालकर सेवन करने से खांसीजुकाम जैसी माैसमी बीमारियाें से बचाव हाेता ह.
काली मिर्च, खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने का काम करती है, लेकिन क्या आप ने कभी काली मिर्च का दूध के साथ सेवन किया है? यह काॅम्बिनेशन शरीर के लिए बेहत फायदेमंद हाेता है.
चिकित्सकाें के अनुसार, काली मिर्च में पिपेरिन कंपाउंड पाया जाता है, जाे पाेषक तत्वाें काे अवशाेषित करने और पाचन काे सुधारने में मदद करता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी काे बूस्ट किया जा सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं, ताे दूध में काली मिर्च काे मिलाकर सेवन करें. इसमें एंटी-माइक्राेबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जाे जाेड़ाें के दर्द और सूजन में आराम पहुंचाते है.
इस दूध के सेवन से खांसी-जुकाम से बचा जा सकता है. काली मिर्च में माैजूद पिपेरिन शरीर से बैड काेलेस्ट्राॅल काे बाहर निकालता है. इसके सेवन से दिल के राेगाें से बचने में मदद मिलती है और खून भी साफ हाेता है. दूध में कैल्शियम, प्राेटीन, विटामिन-बी2, विटामिन-डी, जिंक, पाेटेशियम और फाॅस्फाेरस हाेता है. इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं ताे इस दूध का सेवन करें. हालांकि इसके लिए लाे-फैट दूध का सेवन करना चाहिए.