डॉ. बंडोपंत पाटिल महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, पुणे के संचालक बने

    27-Oct-2026
Total Views |
 
vdsf
पुणे, 26 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 सोलापुर के डॉ. बंडोपंत पाटिल को शनिवार को महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति पुणे का संचालक चुना गया. यह चुनाव संस्था कार्यालय में हुई कार्यकारी समिति की बैठक में हुआ. पूर्व संचालक जयराम फगरे का हाल ही में निधन हो गया था, जिसकी वजह से यह पद रिक्त था. यह चुनाव महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के प्रमुख हेमचंद्र वैद्य की मौजूदगी में हुआ. गोविंद राठौड़ ने संचालक पद के लिए डॉ. बंडोपंत पाटिल का नाम प्रस्तावित किया. इसे एडवोकेट एन.डी. पाटिल और उपाध्यक्ष सदानंद महाजन ने मंजूरी दी. इस मौके पर कार्याध्यक्ष डॉ सुनील देवधर के अलावा कार्यकारणी सदस्य मधुमिलिंद मेहंदले, प्रकाश सुतार, संजय लेले, डॉ. प्रसाद जोशी, माधव माटे, नागेश बिराजदार, नागेश बंडे, संजय भारद्वाज, बंसीलाल गाड़ी लोहार मौजूद थे. चुनाव के बाद डॉ. बंडोपंत पाटिल ने कहा वे सभी सदस्यों को वेिशास में लेकर संस्था की तरक्की के लिए कार्य करेंगे.