चिंचवड़, 26 अ्नटूबर (आ.प्र.)
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर चिंचवड़ स्थित एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स की ओर से आयाेजित ‘गाैरव स्त्रीशक्ति का’ विशेष समाराेह काे महिलाओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. महिलाओं की उपलब्धियाें का सम्मान करने और समाज में उनके अमूल्य याेगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयाेजित इस कार्यक्रम में दीपावली के लिए पेश किए गए आभूषणाें के नए और आकर्षक कलेक्शन ने उपस्थित महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया. इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष फेस्टिवल ऑफर्स का लाभ उठाते हुए खरीदारी का आनंद भी लिया.
चिंचवड़ स्थित एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स के शाेरूम में शनिवार काे इस विशेष समाराेह का आयाेजन किया गया. एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल रमेश साेनिगरा की संकल्पना से आयाेजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्राें में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं ने सहभागिता की. सामाजिक, राजनीतिक, चिकित्सा, उद्याेग एवं व्यवसाय जगत से जुड़ी महिलाओं की उपस्थिति ने समाराेह काे विशेष गरिमा प्रदान की.
आभूषणाें का नया कलेक्शन बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र दिवाली के मद्देनजर एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स की ओर से प्रस्तुत आभूषणाें का नया कलेक्शन समाराेह का प्रमुख आकर्षण रहा. पारंपरिकता और आधुनिकता के सुंदर संगम वाले आकर्षक डिजाइन्स, कलात्मक आभूषणाें और विविधतापूर्ण कलेक्शन ने उपस्थित महिलाओं काे विशेष रूप से आकर्षित किया. त्याैहाराें के इस माैसम में अपनी पसंद के आभूषण चुनने के लिए महिलाओं में खास उत्साह देखने काे मिला. दिवाली के अवसर पर उपलब्ध कराए गए विशेष फेस्टिवल ऑफर्स काे भी अच्छा रिस्पांस मिला.
स्त्रीशक्ति के सम्मान के माध्यम से सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश परिवार के निर्माण से लेकर समाज की प्रगति तक महिलाओं का याेगदान अमूल्य है. विभिन्न क्षेत्राें में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियाें से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं काे एक मंच पर लाकर उनके कार्याें का गाैरव करने की भावना से इस कार्यक्रम का आयाेजन किया गया.दिपावली के उल्लास में स्त्रीशक्ति के सम्मान काे जाेड़ते हुए एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स ने सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया.
प्रतिष्ठित महिलाओं की सहभागिता, आभूषणाें के आकर्षक नए कलेक्शन और विशेष फेस्टिवल ऑफर्स के कारण यह समाराेह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.महिला प्रत्येक परिवार की वास्तविक शक्ति और समाज की प्रगति का मजबूत आधार है. परिवार, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्राें में महिलाएं अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियाें से नए आदर्श स्थापित कर रही हैं. ऐसी कर्मशील महिलाओं काे सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है.
आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं की भावनाओं, परंपराओं और विश्वास से भी गहराई से जुड़े हाेते हैं. एसजेपीएल साेनिगरा ज्वेलर्स ने पिछले 7 दशकाें से भी अधिक समय से ग्राहकाें का जाे विश्वास अर्जित किया है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.