अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर ‌‘हिंदू समरसता संगम‌’

पारंपरिक वाद्य वादन का बना विश्व रिकॉर्ड : विहिंप के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत द्वारा आयोजन

    27-Oct-2026
Total Views |
 
vdSF
स्वारगेट, 26 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
वेिश हिंदू परिषद (विहिंप) के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत की ओर से अशोकजी सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर ‌‘हिंदू समरसता संगम‌’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वारगेट स्थित श्री गणेश कला क्रीडा रंगमंच पर आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर पर पांच पारंपरिक वाद्यों का वेिश रिकॉर्ड बनाया गया. इसमें 500 शंख, 300 ढोल-ताशे, 100 ताल (झांझ), 100 पखावज, 50 संबल और एक बांसुरी सहित कुल 1,501 वाद्य यंत्र शामिल थे. इस कार्यक्रम के लिए पद्मश्री शिवमणि उपस्थित थे. बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितिन महाजन ने इसका संयोजन किया. समारोह में वेिश हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, हिंदू संगठनों को और मजबूत करना तथा हिंदू भाइयों की एकजुटता का निर्माण करना, श्रद्धेय अशोकजी सिंघल का यही सपना था जिसे हमें पूरा करना है. इसके लिए समाज और विशेष रूप से युवाओं को आगे आकर एकजुट होना चाहिए. हिंदू समाज में स्वाभिमान जगाने और उनके भीतर निर्भीकता पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य अशोक सिंघल ने किया. उन्होंने ही राम मंदिर आंदोलन की नींव रखी और इसी कारण आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है. इसके लिए हमें जीवन भर उनका ऋणी रहना चाहिए. कार्यक्रम में अशोकजी सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह समिति के अध्यक्ष गजानन धरणे, श्रीश्री 1008 आचार्य श्री स्वामी जितेंद्रनाथजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत संघचालक नानासाहेब जाधव, एडवोकेट एस.के. जैन, वेिश हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री किशोर चव्हाण, प्रांत सहमंत्री नितिन वाटकर, दिलीप कोटीभास्कर, धनाजी शिंदे, मातृशक्ति प्रमुख प्रिया रसाल, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सोनाली नाथ, विभाग मंत्री संतोष अनगोलकर, दिनेश लाड, कार्यक्रम व्यवस्था सहप्रमुख करण घोडके और श्रीकांत चिल्लाल उपस्थित थे.ं