निर्माण श्रमिकों के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

    27-Oct-2026
Total Views |

sfdf


 शिवाजीनगर, 26 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) पुणे केंद्र की ओर से हाल ही में निर्माण श्रमिकों (कंस्ट्रक्शन वर्कर्स) के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया. ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पीठ थपथपाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित विशेष समारोह में मंच पर सहायक श्रम आयुक्त दत्तात्रय पवार, अजयश्री सोशल फाउंडेशन के निदेशक अजयकुमार लोलगे, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पुणे के अध्यक्ष अजय गुजर, उपाध्यक्ष राजाराम हजारे, सचिव महेश राठी और कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल उपस्थित थे. संस्था के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत मोरे, महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ जाधव, सुनील मते, पुणे ठेकेदार संघ के अध्यक्ष रविंद्र भोसले और रयत शिक्षण संस्था की पुणे विभाग की सदस्य तथा त्रनिसर्ग ऋण फाउंडेशन की अध्यक्ष अर्चना सोनावणे आदि उपस्थित थे. समारोह में दत्तात्रय पवार ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी सफलता की सराहना करना इस पहल का सराहनीय उद्देश्य है. अजयकुमार लोलगे ने कहा बिल्डर्स एसोसिएशन के माध्यम से निर्माण (कन्स्ट्रक्शन) करते समय एक रचनात्मक (कन्स्ट्रक्टिव) काम हो रहा है, यह बेहद खुशी की बात है. अजय गुजर ने प्रास्ताविक में कहा अगर नींव मजबूत हो तो बिल्डिंग मजबूत बनती है. इसी तरह, यदि शिक्षा की नींव मजबूत हो तो जीवन का आकार भी अच्छा बनता है. संस्था के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम समन्वयक राजाराम हजारे और ‌‘अभियंता मित्र‌’ मासिक पत्रिका के संपादक डॉ. कमलकांत वडेलकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन संजय आपटे और मधुर डागा ने किया.