'वूमेंस फाउंडेशन' के दीपावली मार्केट फेस्टिवल को अच्छा रिस्पांस मिला

    27-Oct-2026
Total Views |

Lonavla 
लाेनावला, 26 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पिछले चार वर्षाें से लाेणावला शहर और ग्रामीण परिसर की सामान्य महिलाओं की विभिन्न कलाओं काे मंच प्रदान करने तथा उनके हाथाें काे राेजगार उपलब्ध कराने की सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ, ‘वाेकल फाॅर लाेकल’ का नारा देते हुए लाेनावला वुमेन्स फाउंडेशन द्वारा लाेनावला के कुमार प्लाजा में आयाेजित ‘दीपावली मार्केट फेस्टिवल’ काे इस वर्ष भारी रिस्पांस मिला.
 
लाेनावला वुमेन्स फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष 24 से 25 अक्टूबर के दाैरान स्थानीय महिलाओं की विभिन्न कलाओं काे बढ़ावा देने, उनके हाथाें काे राेजगार उपलब्ध कराने और उनके घरेलू व्यवसायाें काे गति देने के लिए एक सही व्यावसायिक मंच के रूप में पिछले 4 वर्षाें से दीपावली के पावन अवसर पर ‘दीपावली मार्केट फेस्टिवल’ का आयाेजन किया जाता है. इस वर्ष फेस्टिवल में 100 से अधिक स्टाॅल लगाए गए थे. दाे दिनाें तक चले फेस्टिवल में बड़ी संख्या में नागरिकाें ने सामान खरीदने और देखने के लिए भारी भीड़ जुटाई. स्थानीय नागरिकाें के साथ-साथ लाेनावला शहर में आए पर्यटकाें ने भी इस प्रदर्शनी का दाैरा किया और खरीदारी का आनंद लिया.