खड़गे के विवादास्पद बयान पर भाजपा का देशभर में प्रदर्शन

दिल्ली से बंगाल, महाराष्ट्र से पटना सहित देशभर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

    27-Oct-2026
Total Views |
 
BJP
नई दिल्ली, 26 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर की गई टिप्पणी ने देशभर का राजनीतिक तापमान बढा दिया है.
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने इस बयान की निंदा करने के साथ ही देशभर में प्रदर्शन कर अपना विराेध जताया है. दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार समेत देश के तमाम बडे शहराें में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विराेध जताया.
 
कई जगह खड़गे के पुतले फूंके गए ताे कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं काे पुलिस ने डिटेन कर कुछ घंटाें के बाद छाेड़ दिया. गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस नेताओं काे मर्यादा में रहकर बयान देने की सलाह दी. इस दाैरान खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की भी मांग की गई. बीजेपी ने साेमवार काे सभी राज्याें में पार्टी मुख्यालयाें पर जाेरदार विराेध प्रदर्शन किया.
 
बीजेपी ने खड़गे के बयान काे अशाेभनीय और अपमानजनक बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है.
यह विवाद रविवार काे पटना में आयाेजित एक कार्यक्रम के दाैरान शुरू हुआ, जब भीड़ में से किसी ने कहा कि माेदी कहीं नहीं जाएंगे.
 
इस पर पलटवार करते हुए खरगे ने मंच से कहा कि माेदी का बाप भी जाएगा. इस बयान का वीडियाे सामने आते ही दाेनाें दलाें के बीच सियासी घमासान तेज हाे गया. कांग्रेस अध्यक्ष खडगे द्वारा प्रधानमंत्री माेदी के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान के विराेध में विभिन्न राज्याें और महानगराें में सड़काें पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया.