अपना कर्तव्य निभाते हुए पुलिसकर्मी की मौत

ड्रग्स तस्कर का पीछा करते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    27-Oct-2026
Total Views |
 
Police
पिंपरी, 26 अक्टूबर(आ.प्र.)
शहर काे ड्रग्स के जाल से बचाने के लिए खाकी वर्दी में एक कर्तव्यपरायण पुलिसकर्मी ने अपनी जान की बाजी लगा दी; लेकिन अपराधियाें काे पकड़ने के लिए दाैड़ रहे उन कदमाें काे नियति ने बीच में ही राेक दिया.
 
एंटी-नारकाेटिक्स सेल के कांस्टेबल जावेद बागसिराज (उम्र-38 वर्ष) का रविवार (25 अक्टूबर) की रात काे ड्यूटी के दाैरान दिल का दाैरा पड़ने से देहांत हाे गया.
 
एमडी ड्रग्स बेचने के लिए दाे लाेग संत तुकाराम नगर की आंतरिक साेसायटी के पास आने वाले हैं, ऐसी सूचना जावेद काे मिली थी. वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में सहकर्मियाें के साथ उस इलाके में जाल बिछाया गया. याेजना के अनुसार, जैसे ही संदिग्ध आराेपी आए, पुलिस ने उन पर छापा मारकर एक काे धर दबाेच लिया. लेकिन, साथी काे पकड़े जाते देख दूसरा आराेपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा.
 
वह हाथ से न निकल जाए, इसलिए बिना किसी बात की परवाह किए जावेद उसके पीछे दाैड़े. चाेर काे पकड़ने के लिए दाैड़ते समय अचानक उनके सीने में असहनीय दर्द उठा, पैराें की ताकत खत्म हाे गई और आंखाें में अपराधी काे पकड़ने की जिद रखते हुए वे जमीन पर गिर पड़े.
 
सहकर्मियाें ने बिना एक पल गंवाए उन्हें पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल में भर्ती कराया; डाॅक्टराें ने पूरी काेशिश की, लेकिन इलाज के दाैरान आए दूसरे दाैरे से आखिर उनकी जीवन ज्याेति बुझ गई.