चिंचवड़, 26 अक्टूबर (आ.प्र.) दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर चिंचवड़ स्थित एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स की ओर से आयोजित ‘गौरव स्त्रीशक्ति का’ विशेष समारोह को महिलाओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और समाज में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में दीपावली के लिए पेश किए गए आभूषणों के नए और आकर्षक कलेक्शन ने उपस्थित महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया. इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष फेस्टिवल ऑफर्स का लाभ उठाते हुए खरीदारी का आनंद भी लिया. चिंचवड़ स्थित एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स के शोरूम में शनिवार को इस विशेष समारोह का आयोजन किया गया. एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल रमेश सोनिगरा की संकल्पना से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं ने सहभागिता की. सामाजिक, राजनीतिक, चिकित्सा, उद्योग एवं व्यवसाय जगत से जुड़ी महिलाओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की. आभूषणों का नया कलेक्शन बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र दिवाली के मद्देनजर एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स की ओर से प्रस्तुत आभूषणों का नया कलेक्शन समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा. पारंपरिकता और आधुनिकता के सुंदर संगम वाले आकर्षक डिजाइन्स, कलात्मक आभूषणों और विविधतापूर्ण कलेक्शन ने उपस्थित महिलाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया. त्यौहारों के इस मौसम में अपनी पसंद के आभूषण चुनने के लिए महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला. दिवाली के अवसर पर उपलब्ध कराए गए विशेष फेस्टिवल ‘गौरव स्त्रीशक्ति का’ समारोह को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला ! दीपावली के अवसर पर आभूषणों के नए कलेक्शन ने महिलाओं को किया आकर्षित; फेस्टिवल ऑफर्स का भी उठाया लाभ ऑफर्स को भी अच्छा रिस्पांस मिला. स्त्रीशक्ति के सम्मान के माध्यम से सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश परिवार के निर्माण से लेकर समाज की प्रगति तक महिलाओं का योगदान अमूल्य है. विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके कार्यों का गौरव करने की भावना से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.दिपावली के उल्लास में स्त्रीशक्ति के सम्मान को जोड़ते हुए एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स ने सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया. प्रतिष्ठित महिलाओं की सहभागिता, आभूषणों के आकर्षक नए कलेक्शन और विशेष फेस्टिवल ऑफर्स के कारण यह समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.महिला प्रत्येक परिवार की वास्तविक शक्ति और समाज की प्रगति का मजबूत आधार है. परिवार, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से नए आदर्श स्थापित कर रही हैं. ऐसी कर्मशील महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है. आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं की भावनाओं, परंपराओं और विश्वास से भी गहराई से जुड़े होते हैं. एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स ने पिछले 7 दशकों से भी अधिक समय से ग्राहकों का जो विश्वास अर्जित किया है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.
महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने की पहल
‘गौरव स्त्रीशक्ति का’ इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है. इस समारोह को महिलाओं से मिला भारी रिस्पांस हमारे लिए प्रेरणादायी है. राहुल रमेश सोनिगरा मैनेजिंग डायरेक्टर, एसजेपीएल सोनिगरा ज्वेलर्स
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान
इस समारोह में एक्सप्रेस मीडिया एंटरप्राइजेज की संचालिका मनीषा थोरात- पिसाल, नगरसेविका अनुराधा गोरखे, नगरसेविका सुलभा उबाले, उद्यमी राजश्री गागरे, डॉ. भाग्यश्री लहाने, उद्यमी प्रीति बोंडे, उद्यमी इंद्रायणी कालकुटे, डॉ. प्रेरणा गोपाले, डॉ. ज्योति काले, डॉ. पूनम कराले, डॉ. स्वाति पवार, डॉ. तेजस्वी पुजारी, लियोज फिटनेस क्लब की स्नेहा वैरागड़े, डॉ. अश्विनी माटे, डॉ. यामिनी सदाबहार, डॉ. प्रगति सरड़े, संगीता शिंदे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसजेपीएल सोनीगरा ज्वेलर्स की पूरी टीम ने विशेष प्रयास किए.