कचरा जलाने से भूमिगत लाइनें प्रभावित; 16 हजार ग्राहकाें की बिजली आपूर्ति बाधित

    27-Oct-2026
Total Views |
 
Waste
ताथवड़े, 26 अक्टूबर (आ.प्र.)
वाल्हेकरवाड़ी में महादेव मंदिर के पास फ्लाईओवर के परिसर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा जलाए जाने के कारण साेमवार काे दाेपहर 3:30 बजे के करीब टीएसीओ-1 और टीएसीओ-2 नामक हाईटेंशन भूमिगत विद्युत लाइनाें की चालू और वैकल्पिक दाेनाें 22 केवी इन-कमर केबल जल गईं. इसके कारण 22/11 केवी बेंचमार्क सब-स्टेशन और 22/11 केवी पेठकर सब-स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी उच्च दाब बिजली लाइनाें की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हाे गई.
 
इस घटना के कारण पुणे-मुंबई हाइवे के पश्चिमी छाेर पर स्थित ताथवड़े और पुनावले परिसराें के लगभग 15 से 16 हजार बिजली उपभाेक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही.
 
चालू बिजली लाइन के साथ-साथ वैकल्पिक लाइन की केबल भी जल जाने के कारण अन्य वैकल्पिक मार्गाें से बिजली आपूर्ति काे सुचारू बनाने पर अड़चनें आ गई, इसलिए, प्रभावित बिजली लाइनाें की केबल जाेड़ने और बिजली आपूर्ति काे बहाल करने महावितरण के तकनीकी कर्मचारियाें द्वारा युद्ध स्तर पर कड़े प्रयास किए जा रहे थे. ताथवड़े और पुनावले परिसराें के बिजली उपभाेक्ताओं से अनुराेध है कि वे बिजली आपूर्ति बहाल हाेने तक संयम रखें और महावितरण का सहयाेग करें. केबल मरम्मत का काम पूरा कर बिजली सुचारू करने महावितरण के सभी संभव प्रयास जारी थे.
 
हाईटेंशन भूमिगत बिजली लाइनाें, बिजली केबल्स और विद्युत प्रणालियाें के पास कचरा जलाने से केबल्स काे नुकसान पहुंच सकता है और एक बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हाे सकती है. ऐसी घटनाओं के कारण नागरिकाें काे असुविधा का सामना करना पड़ता है, साथ ही महावितरण की विद्युत प्रणाली काे भी नुकसान हाेने की संभावना रहती है, इसलिए नागरिक बिजली लाइनाें, भूमिगत केबल मार्गाें और विद्युत प्रणालियाें के पास कचरा न जलाएं. महावितरण की ओर से यह अपील की जा रही है कि कचरे का उचित तरीके से निपटान कर महावितरण की विद्युत प्रणाली की सुरक्षा बनाए रखने में सहयाेग करें.