‌‘वूमेंस फाउंडेशन‌’ के दीपावली मार्केट फेस्टिवल को अच्छा रिस्पांस मिला

    27-Oct-2026
Total Views |

daf 

लोनावला, 26 अक्टूबर (आ.प्र.)

 पिछले चार वर्षों से लोणावला शहर और ग्रामीण परिसर की सामान्य महिलाओं की विभिन्न कलाओं को मंच प्रदान करने तथा उनके हाथों को रोजगार उपलब्ध कराने की सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ, ‌‘वोकल फॉर लोकल‌’ का नारा देते हुए लोनावला वुमेन्स फाउंडेशन द्वारा लोनावला के कुमार प्लाजा में आयोजित ‌‘दीपावली मार्केट फेस्टिवल‌’ को इस वर्ष भारी रिस्पांस मिला. लोनावला वुमेन्स फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष 24 से 25 अक्टूबर के दौरान स्थानीय महिलाओं की विभिन्न कलाओं को बढ़ावा देने, उनके हाथों को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके घरेलू व्यवसायों को गति देने के लिए एक सही व्यावसायिक मंच के रूप में पिछले 4 वर्षों से दीपावली के पावन अवसर पर ‌‘दीपावली मार्केट फेस्टिवल‌’ का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष फेस्टिवल में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे. दो दिनों तक चले फेस्टिवल में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामान खरीदने और देखने के लिए भारी भीड़ जुटाई. स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ लोनावला शहर में आए पर्यटकों ने भी इस प्रदर्शनी का दौरा किया और खरीदारी का आनंद लिया.