शिवाजीनगर, 27 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) पुणे, सेंटर के अध्यक्ष पद पर आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल को चुना गया है. उनके साथ आर्किटेक्ट शैलेश दंदने को उपाध्यक्ष, आर्किटेक्ट अमित खिवंसरा को मानद कोषाध्यक्ष और आर्किटेक्ट मिलिंद पांचाल को मानद सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता, संयुक्त मानद सचिव आर्किटेक्ट संदीप बावड़ेकर और आईआईए महाराष्ट्र चैप्टर के संयुक्त मानद सचिव आर्किटेक्ट विकास अचलकर सहित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह ‘इम्प्रिंट’ (IMPRINT) शनिवार (24 अक्टूबर) को संपन्न हुआ. इस अवसर पर वेिश प्रसिद्ध डेनिश आर्किटेक्ट स्टि गॉथेल्फ के विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया था.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. समारोह में आईआईए के राष्ट्रीय और महाराष्ट्र चैप्टर के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. साथ ही वास्तुकला (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग और संस्थागत पहलों को बढ़ावा देने वाली प्रायोजक संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए. आयआयए पुणे सेंटर की नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में आर्किटेक्ट जितेंद्र ठक्कर, आर्किटेक्ट रीना सालवी, आर्किटेक्ट विशाल जाधव, आर्किटेक्ट महेश बांगड़ और आर्किटेक्ट सुरभि गड़करी की नियुक्ति की गई है.उपसमिति के सदस्य के रूप में आर्किटेक्ट विवेक गारोड़े, आर्किटेक्ट अमोल हटकर, आर्किटेक्ट अनुपमा सेठ, आर्किटेक्ट प्रणाली अग्रवाल, आर्किटेक्ट वैदेही लवंद, आर्किटेक्ट यामिनी देशमुख, आर्किटेक्ट प्रणय रांका, आर्किटेक्ट प्रबोध अंजलि और आर्किटेक्ट पीयूष कालवणे को शामिल किया गया है.पदग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से संवाद किया. इस समारोह के साथ ही नई कार्यकारिणी के कार्यकाल की शुरुआत हुई. वास्तुकला (आर्किटेक्चर) क्षेत्र में व्यावसायिक नेटवर्किंग, ज्ञान का आदानप्रदान और सामूहिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संस्था के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां चलाने के दृष्टिकोण से इस पदग्रहण का विशेष महत्त्व रहा.कार्यक्रम का समापन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट स्टि गोथेल्फ के विशेष व्याख्यान के साथ हुआ. अपने 40 मिनट के व्याख्यान में, गोथेल्फ ने उपस्थित वास्तुकारों के सामने वास्तुकला पर अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से अपने विचार रखे. इस सत्र ने वास्तुकला की अवधारणाओं, अनुभवों और व्यावसायिक दृष्टिकोण के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया. कार्यक्रम में सहयोग देने वाली प्रायोजक संस्थाओं - जायड़ेक्स, बैरिसोल, सोमानी, पारे और एएसएआई विंड़ोज का भी सम्मान किया गया. ‘आईआईए पुणे सेंटर’ के उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट शैलेश दंदने ने धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, वास्तुकारों, प्रायोजकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. ‘इम्प्रिंट’ नामक इस पदग्रहण समारोह के साथ ही ‘आईआईए पुणे सेंटर’ की नई कार्यकारिणी के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम के माध्यम से वास्तुशास्त्र (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग, नए विचारों के आदान-प्रदान और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.
सहयोग, प्रतिनिधित्व व संवाद का सशक्त माध्यम बनाएंगे
पुणे महानगर क्षेत्र देश का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है. पुणे बहुत तेजी से बदल रहा है. शहर की रूपरेखा बदल रही है. लेकिन इस विकास के साथ-साथ कई बड़ी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं- जैसे यातायात (ट्रैफिक), जल सुरक्षा, बढ़ती गर्मी, कचरा प्रबंधन, मकानों की कमी, सार्वजनिक स्थानों की गुणवत्ता और हवा की गुणवत्ता. प्रशासन, हम आर्किटेक्ट्स और डेवलपर्स इस बदलाव के मुख्य सूत्रधार हैं. इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग केवल व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स (इमारतों) की सीमाओं तक सीमित न रखें. इसी उद्देश्य के लिए, एक ब्लूप्रिंट तैयार करने हेतु हम एक समिति बना रहे हैं. इस समिति का नाम ‘आईआईए बेटर पुणे कमेटी’ होगा. हम अपनी क्षमता से कहीं अयादा काम कर रहे हैं, शुल्क (फीस) कम ले रहे हैं. हम फीस में मौजूद इस असमानता को दूर करना चाहते हैं. हम ‘आईआईए बेटर प्रैक्टिस कमेटी’ नाम से एक समिति बना रहे हैं, इसके साथ ही कोशिश करेंगे कि इस माहौल में, इसे सहयोग, प्रतिनिधित्व और संवाद का एक सशक्त माध्यम बनाएं. हमारे पेशे का भविष्य उन लोगों के हाथों में है जो अभी अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं. युवा वास्तुकार (आर्किटेक्ट्स) और छात्र नए प्रश्न, नई तकनीकें और नए दृष्टिकोण लेकर आते हैं. हमने देखा है कि जेन जी, एक क्रांतिकारी पीढ़ी है जो बहुत स्पष्टता के साथ आती है, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें सौंपने से पहले एक ऐसी स्पष्टता से भरी हुई शहर व्यवस्था का निर्माण करें. हम अकादमिक शिक्षा और पेशेवर अभ्यास के बीच की खाई को पाटने के लिए भी काम करेंगे. आईआईए पुणे सेंटर में हम इस कार्यकाल में 1,000 सक्रिय सदस्य बनाना चाहते हैं. -सीतेश अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, आईआईए पुणे सेंटर
आईआईए पुणे सेंटर की नई कार्यकारिणी में (बाएं से) आर्किटेक्ट सुरभि गड़करी, आर्किटेक्ट मंगेश गोताड़, आर्किटेक्ट अमित खिंवसरा, आर्किटेक्ट जितेंद्र ठक्कर, आर्किटेक्ट मिलिंद पांचाल, आर्किटेक्ट वैदेही लवंद, आर्किटेक्ट
अमोल हातकर, आर्किटेक्ट अनुपमा सेठ, आर्किटेक्ट प्रणाली अग्रवाल, आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल, आर्किटेक्ट जीतेंद्र मेहता, आर्किटेक्ट विकास अचलकर, आर्किटेक्ट यामिनी देशमुख, आर्किटेक्ट पराग देशपांडे, आर्किटेक्ट शैलेश दंदने,
आर्किटेक्ट महेश बांगड़, आर्किटेक्ट विशाल जाधव, आर्किटेक्ट विवेक गराड़े, आर्किटेक्ट प्रणय रांका, आर्किटेक्ट प्रबोध अंजल, आर्किटेक्ट पीयूष कालवणे, आर्किटेक्ट रीना सालवी.