पुणे, 27 अक्टूबर (आ.प्र.) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के शुरू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 2,310 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज 1,633 करोड़ रुपये के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक है. बैंक ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को बताया कि ब्याज आय में सुधार और फंसे कर्ज में कमी से उसके मुनाफे में वृद्धि हुई है. बैंक के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी ब्याज आय बढ़कर 8,607 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 7,128 करोड़ रुपये थी. इस दौरान बैंक की कुल आय भी बढ़कर 9,736 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,974 करोड़ रुपये थी. बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 22 प्रतिशत बढ़कर 3,954 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,248 करोड़ रुपये थी.बैंक के प्रबंध निदेशक निधु सक्सेना ने बताया कि सितंबर तिमाही में घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सुधरकर 3.98 प्रतिशत और वैेिशक एनआईएम 3.86 प्रतिशत रहा.