शिक्षा को उद्योग जगत से जोड़ना जरूरी : प्रो. गोवर्धन दास

नीति आयोग के सदस्य ने डीवाईपीआईयू के दीक्षांत समारोह में कहा

    28-Oct-2026
Total Views |

DYPatil 
आकुर्डी, 27 अ्नटूबर (आ.प्र.)
डाॅ. डी. वाय. पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (डीवाईपीआईयू), पुणे का छठा दीक्षांत समाराेह बड़े उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर कुल 1,107 विद्यार्थियाें काे उपाधियां (डिग्रियां) प्रदान की गईं. इनमें स्नातक, स्नातकाेत्तर और डाॅक्टरेट के छात्र शामिल थे. समाराेह के मुख्य अतिथि नीति आयाेग (भारत सरकार) के सदस्य प्राे. गाेवर्धन दास थे. उन्हाेंने उच्च शिक्षा काे देश की विकास संबंधी जरूरताें के अनुरूप बनाने पर जाेर देते हुए कहा कि, शिक्षा काे उद्याेग जगत की बदलती आवश्यकताओं और समाज की अपेक्षाओं से जाेड़ना जरूरी है. प्राे. दास ने शैक्षणिक संस्थानाें की भूमिका काे भी हाईलाइट किया. उन्हाेंने कहा कि विद्यार्थियाें काे भविष्य की चुनाैतियाें के लिए तैयार करना आवश्यक है. इसके लिए इनाेवेशन, अनुसंधान, उद्यमिता और व्यावहारिक काैशल काे बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
 
समाराेह में विद्यार्थियाें की शैक्षणिक उपलब्धियाें का सम्मान किया गया. 8 संकायाें के कुल 1,107 छात्राें में से 943 काे स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं. 4 संकायाें के 158 विद्यार्थियाें काे स्नातकाेत्तर उपाधियां दी गईं, इसके अलावा 06 शाेधार्थियाें काे पीएच.डी.
की उपाधि से सम्मानित किया गया. समाराेह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सतेज डी. पाटिल ने की. उन्हाेंने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियाें काे बधाई दी.