बंगाल में रेप-मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

    28-Oct-2026
Total Views |

WestBengal 
काेलकाता, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा क्षेत्र में एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय छात्रा से रेप और हत्या के 23 वर्षीय आराेपी युवक की पुलिस एनकाउंटर में माैत हाे गई. पुलिस सूत्राें के अनुसार, साेमवार रात आराेपी काे वारदात की कड़ी जाेड़ने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएशन हेतु माैके पर ले जाया गया था. उसी दाैरान आराेपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाॅल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित जवाबी कार्रवाई करते हुए गाेलियाँ चलाईं, जिसमें आराेपी गंभीर रूप से घायल हाे गया.
 
गाेली लगने के बाद पुलिस टीम आराेपी काे तुरंत पास के चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले गई, जहाँ डाॅक्टराें ने जांच के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया. पुलिस ने शव काे पंचनामा कर पाेस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के दाैरान फायरिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मियाें काे पास की नहर में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी.