नई दिल्ली, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (ॠडढ) प्रणाली काे अधिक सरल, पारदर्शी और काराेबारी हितैषी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. इसी उद्देश्य से आगामी दिनाें में ॠडढ 3.0 लाॅन्च करने की तैयारी की जा रही है.
इसके तहत पेट्राेल, डीजल और गैस सहित फिलहाल ॠडढ के दायरे से बाहर रखी गई पांच वस्तुओं काे भी इसमें शामिल किए जाने की संभावना है.
काराेबारियाें काे अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘सहज कर संवाद’ अभियान शुरू किया है.
इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बाेर्ड (उइखउ) के 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत दमण कमिश्नरेट द्वारा विशेष आयाेजन किया गया. कार्यक्रम में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ टैक्सपेयर सर्विसेज के प्रिंसिपल एडिशनल डायरेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि आगामी दिनाें में ॠडढ 3.0 काे लागू किया जा सकता है.
काराेबारियाें काे मिलेंगी नई सुविधाएं नई व्यवस्था के अंतर्गत करदाताओं काे रिटर्न दाखिल करने, पंजीकरण कराने और कर संबंधी प्रक्रियाओं काे समझने में अधिक आसानी हाेगी. काराेबारियाें की सुविधा के लिए नई बुकिंग प्रणाली के साथ डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.
अगले 100 दिनाें में नए काराेबारियाें और चडचए क्षेत्र काे इस प्लेटफाॅर्म से जाेड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा ‘हैंड हाेल्डिंग सपाेर्ट’ के माध्यम से काराेबारियाें काे आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा.
अधिकारियाें की रेटिंग कर सकेंगे काराेबारी : नई पहल के तहत काराेबारी ॠडढ अधिकारियाें और कर्मचारियाें के व्यवहार तथा कार्यशैली के संबंध में सीधे फीडबैक दे सकेंगे.