IIA पुणे सेंटर के अध्यक्ष बने आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल

शैलेश दंदने, अमित खिंवसरा व मिलिंद पांचाल को भी जिम्मेदारी; पदाधिकारियों की उपस्थिति में पदग्रहण सम्पन्न

    28-Oct-2026
Total Views |
 
IIA
शिवाजीनगर, 27 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) पुणे, सेंटर के अध्यक्ष पद पर आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल काे चुना गया है. उनके साथ आर्किटेक्ट शैलेश दंदने काे उपाध्यक्ष, आर्किटेक्ट अमित खिवंसरा काे मानद काेषाध्यक्ष और आर्किटेक्ट मिलिंद पांचाल काे मानद सचिव पद की जिम्मेदारी साैंपी गई है.
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता, संयुक्त मानद सचिव आर्किटेक्ट संदीप बावड़ेकर और आईआईए महाराष्ट्र चैप्टर के संयुक्त मानद सचिव आर्किटेक्ट विकास अचलकर सहित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियाें की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समाराेह ‘इम्प्रिंट’ (खचझठखछढ) शनिवार (24 अक्टूबर) काे संपन्न हुआ. इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध डेनिश आर्किटेक्ट स्टि गाॅथेल्फ के विशेष व्याख्यान का भी आयाेजन किया गया था.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियाें द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. समाराेह में आईआईए के राष्ट्रीय और महाराष्ट्र चैप्टर के प्रतिनिधियाें का सम्मान किया गया.
 
साथ ही वास्तुकला (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में व्यावसायिक सहयाेग और संस्थागत पहलाें काे बढ़ावा देने वाली प्रायाेजक संस्थाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए.
 
आयआयए पुणे सेंटर की नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में आर्किटेक्ट जितेंद्र ठक्कर, आर्किटेक्ट रीना सालवी, आर्किटेक्ट विशाल जाधव, आर्किटेक्ट महेश बांगड़ और आर्किटेक्ट सुरभि गड़करी की नियुक्ति की गई है.उपसमिति के सदस्य के रूप में आर्किटेक्ट विवेक गाराेड़े, आर्किटेक्ट अमाेल हटकर, आर्किटेक्ट अनुपमा सेठ, आर्किटेक्ट प्रणाली अग्रवाल, आर्किटेक्ट वैदेही लवंद, आर्किटेक्ट यामिनी देशमुख, आर्किटेक्ट प्रणय रांका, आर्किटेक्ट प्रबाेध अंजलि और आर्किटेक्ट पीयूष कालवणे काे शामिल किया गया है.पदग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष आर्किटेक्ट सीतेश अग्रवाल ने उपस्थित लाेगाें से संवाद किया. इस समाराेह के साथ ही नई कार्यकारिणी के कार्यकाल की शुरुआत हुई. वास्तुकला (आर्किटेक्चर) क्षेत्र में व्यावसायिक नेटवर्किंग, ज्ञान का आदानप्रदान और सामूहिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संस्था के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां चलाने के दृष्टिकाेण से इस पदग्रहण का विशेष महत्त्व रहा.कार्यक्रम का समापन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट स्टि गाेथेल्फ के विशेष व्याख्यान के साथ हुआ. अपने 40 मिनट के व्याख्यान में, गाेथेल्फ ने उपस्थित वास्तुकाराें के सामने वास्तुकला पर अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकाेण से अपने विचार रखे. इस सत्र ने वास्तुकला की अवधारणाओं, अनुभवाें और व्यावसायिक दृष्टिकाेण के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया.
 
कार्यक्रम में सहयाेग देने वाली प्रायाेजक संस्थाओं - ज़ायड़ेक्स, बैरिसाेल, साेमानी, पारे और एएसएआई विंड़ाेज का भी सम्मान किया गया. ‘आईआईए पुणे सेंटर’ के उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट शैलेश दंदने ने धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्हाेंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियाें, वास्तुकाराें, प्रायाेजकाें और आयाेजन से जुड़े सभी लाेगाें के प्रति आभार व्यक्त किया.
 
‘इम्प्रिंट’ नामक इस पदग्रहण समाराेह के साथ ही ‘आईआईए पुणे सेंटर’ की नई कार्यकारिणी के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम के माध्यम से वास्तुशास्त्र (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में व्यावसायिक सहयाेग, नए विचाराें के आदान-प्रदान और ज्ञानवर्धन काे बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.