मध्य रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

    28-Oct-2026
Total Views |

df

 मुंबई, 27 अक्टूबर (वि.प्र.)
 मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने 26 अक्टूबर 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के प्रवेश कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई्‌‍. इस अवसर पर सभी ने नैतिक आचरण, पारदर्शिता एवं सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई्‌‍. इसके साथ ही मध्य रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ्‌‍. मध्य रेल द्वारा 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस वर्ष की विषयवस्तु समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा है, जो सार्वजनिक सेवाओं में ईमानदारी, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करती है. इस अवसर पर नीरज कुमार दोहरे, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा मध्य रेल के कर्मचारी उपस्थित थे.