वेलिंग्टन, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड काे 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. अब यहां से टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर हाेंगी. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे. 199 रनाें के टारगेट काे भारत ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 13.2 ओवर (80 गेंदाें) में आसानी से हासिल कर लिया.
डेरिल मिचेल ने खेली 89 रनाें की नाबाद पारी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें ताे टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिरा. जब टिम सीफर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हाे गए. इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिचेल ने संभलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 86 रन जाेड़े. एलन 40 रन बनाकर नीतीश रेड्डी का शिकार बने.
अपना 100वां टी-20 मैच खेल रहे ग्लेन फिलिप्स भी 17 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हाे गए. मुश्किल वक्त में मिचेल का साथ देने बेवन जैकब्स आए और दाेनाें ने मिलकर चाैथे विकेट के लिए 75 रनाें की शानदार और नाबाद साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनाें की नाबाद पारी खेली, जबकि जैकब्स ने भी नाबाद 39 रनाें का अहम याेगदान दिया.