कर्नाटक एसआईआर फाइनल वोटर लिस्ट जारी : 99.32 लाख नाम कटे

    28-Oct-2026
Total Views |

SIR
बंगलुरु, 27 अ्नटूबर (वार्ता/वि.प्र.)
कर्नाटक में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मंगलवार काे अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. इस संशाेधन के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में कुल 99.32 लाख की भारी कमी दर्ज की गई है. नई और अंतिम वाेटर लिस्ट के अनुसार अब राज्य में कुल 4.55 कराेड़ वैध मतदाता हैं, जबकि इस पूरी प्रक्रिया के शुरू हाेने से ठीक पहले यह आंकड़ा 5.54 कराेड़ था. इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में शुरुआती सूची के मुकाबले करीब 17.92 प्रतिशत की गिरावट आई है. अंतिम सूची में 2.26 कराेड़ पुरुष, 2.29 कराेड़ महिलाएं और 2,841 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया 30 जून से 17 अगस्त के बीच चलाई गई थी, जिसमें 60,923 बूथ लेवल ऑफिसर्स ने घर-घर जाकर भाैतिक सत्यापन किया. इस दाैरान कुल 5.54 कराेड़ मतदाताओं के एन्यूमरेशन फाॅर्म तैयार किए गए, जिनमें से 4.46 कराेड़ मतदाताओं (लगभग 80.52%) ने ही अपने फाॅर्म जमा किए. वहीं, 1.08 कराेड़ लाेगाें (19.48%) ने फाॅर्म जमा नहीं किए, जिसके चलते उन्हें ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किया गया था. इस ब्लाॅक में 18-19 वर्ष के 6.83 लाख युवा और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3.92 लाख बुजुर्ग मतदाता भी शामिल थे.