नाबालिग लड़की से संबंध को लेकर 3 लोगों को नंगा घुमाया; पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    28-Oct-2026
Total Views |

Calcutta 
काेलकाता, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.).
काेलकाता के बेहाला इलाके से एक चाैंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक युवक पर एक किशाेरी लड़की के साथ संबंध बनाने का आराेप लगा. इसके बाद लड़की के रिश्तेदाराें ने युवक, उसके दाेस्त और उसके पिता काे गली में नंगा घुमाया. घटना का वीडियाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. वीडियाे सामने आने के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और इस मामले में लड़की के पिता और मामा समेत तीन लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. शुरुआती जांच के मुताबिक, युवक अपने एक दाेस्त के साथ लड़की से मिलने गया था.
 
दाेनाें बात कर रहे थे. इसी दाैरान युवक ने कथित ताैर पर लड़की काे चूम लिया. यह सब लड़की के मामा के एक दाेस्त ने देख लिया. उसने तुरंत लड़की के पिता और मामा काे इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही लड़की के रिश्तेदार माैके पर पहुंच गए. उन्हाेंने युवक और उसके दाेस्त दाेनाें काे खुदीरामपल्ली इलाके में अपने घर ले गए. आराेप है कि वहां दाेनाें युवकाें के साथ मारपीट की गई.