वाॅशिंगटन, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
माइक्राेसाॅफ्ट ने अपने एआई और सिस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हाे रहे भारी खर्च की भरपाई करने के लिए कर्मचारियाें काे एकमुश्त पैसा देकर नाैकरी छाेड़ने (वाॅलेंटरी एग्जिट) का ऑफर दिया है.
यह याेजना भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के लगभग 60 हजार कर्मचारियाें के लिए लाई गई है. कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से करीब 23 हजार भारत में तैनात हैं.
याेग्य कर्मचारियाें काे इसके संबंध में ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिस पर उन्हें 1 दिसंबर तक अपना निर्णय लेना हाेगा. यह ऑफर लेवल 70 और उससे नीचे के पदाें पर कार्यरत कर्मचारियाें के लिए उपलब्ध कराया गया है. माइक्राेसाॅफ्ट में लेवल 59 से शुरुआती पद शुरू हाेते हैं, जबकि लेवल 70 तक मिड-लेवल और जूनियर कैडर के तहत साॅफ्टवेयर इंजीनियर, प्राेजेक्ट मैनेजर, और सीनियर इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं. सीनियर डायरेक्टर और उससे ऊपर के वरिष्ठ पदाें काे इस याेजना से बाहर रखा गया है.