निजी हाॅस्पिटलाें में ‘रेट लिस्ट’ प्रदर्शित करना अनिवाय

इलाज की दरें मराठी और अंग्रेजी में प्रदर्शित करने का सरकार का आदेश : नियमाें का पालन न करने वालाें पर हाेगी कार्रवाइ

    28-Oct-2026
Total Views |
 
Hospital
पिंपरी, 27 अ्नटूबर (आ.प्र.)
निजी हाॅस्पिटलाें में इलाज कराने के बाद मिलने वाला भारी-भरकम बिल आम मरीजाें की जेब पर भारी पड़ता है. इसी वजह से राज्य सरकार ने निजी हाॅस्पिटलाें काे मुख्य हिस्से में इलाज की रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के आदेश दिए हैं. हालांकि, इसके बावजूद पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कई हाॅस्पिटलाें द्वारा इस आदेश का पालन न किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, इसलिए मनपा के चिकित्सा विभाग ने हाॅस्पिटलाें का निरीक्षण शुरू कर दिया है और नियमाें का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
 
मनपा के हाथ में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के फैसले से मरीजाें काे इलाज शुरू हाेने से पहले सम्भावित खर्च काे समझने, चिकित्सा खर्च की याेजना बनाने और बिल से जुड़े विवादाें से बचने में मदद मिल सकती है. हालांकि, सरकारी निर्देशाें का वास्तव में कितने हाॅस्पिटल पालन करते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण हाेगा.
 
निजी अस्पतालाें में इलाज, विभिन्न मेडिकल जांचाें, सर्जरी और अन्य सुविधाओं के लिए वास्तव में कितना शुल्क लिया जाता है, इसकी जानकारी अक्सर मरीजाें काे इलाज शुरू हाेने से पहले नहीं मिल पाती. इलाज पूरा हाेने के बाद जब बिल हाथ में आता है, तभी वास्तविक खर्च का पता चलता है. कई बार उम्मीद से ज्यादा बिल आने के कारण मरीज और हाॅस्पिटल प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति पैदा हाेती है.
 
इस स्थिति काे बदलने के लिए राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालाें काे इलाज और चिकित्सा सुविधाओं की रेट लिस्ट मराठी और अंग्रेजी दाेनाें भाषाओं में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं.