देश की पूरी चुनावी व्यवस्था फिक्स : राहल गांधी

त्रिलोकपरी में "वोट अधिकार, जीने का अधिकार" जन सुनवाई में विपक्षी नेता ने कहा

    28-Oct-2026
Total Views |

SIR 
नई दिल्ली, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार काे नई दिल्ली के त्रिलाेकपुरी में आयाेजित ‘वाेट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतें सुनीं.
 
इस दाैरान राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज करते हुए आराेप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझाैता कर चुके हैं और देश की पूरी चुनावी व्यवस्था फिक्स हाे चुकी है.
 
उन्हाेंने आराेप लगाया कि हालिया चुनाव और मतदाता सूचियाें में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, जिसके चलते चुनाव आयाेग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हाेते हैं. उन्हाेंने आराेप लगाया कि देश में ऊपर के स्तर से वाेट चाेरी की जा रही है और गरीबाें के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.
 
राहुल गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है और जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदाेलन जारी रहेगा.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें चुनावी गड़बड़ियाें और ‘वाेट चाेरी’ के लिए जिम्मेदार ठहराया है. राहुल गांधी ने कहा है कि इस अवसर पर उनके साथ सीपीआई (एमएल) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के याेगेंद्र यादव भी माैजूद थे. यह पूरा विवाद मुख्य रूप से मतदाता सूचियाें के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) और चुनाव आयाेग के अंदरूनी फैसलाें काे लेकर गरमाया है. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयाेग के अन्य सदस्याें (चुनाव आयुक्ताें) ने आयाेग के कई फैसलाें और साॅफ्टवेयर के इस्तेमाल पर कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं. विपक्षी दलाें का आराेप है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे देश के लाखाें नागरिक अपने मताधिकार से वंचित हाे रहे हैं.
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलाें ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें. विपक्षी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल किए जाएं. एसआईआर की वर्तमान प्रक्रिया काे तुरंत राेका जाए, क्याेंकि इससे लाेकतंत्र की मूल भावना काे आघात पहुंच रहा है. चुनाव आयाेग काे अपनी कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए और साॅफ्टवेयर या डेटा से जुड़ी जानकारियाें काे छिपाना बंद करना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा गरीबाें के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और उनके अधिकार तथा सुविधाएं छीनी जा रही हैं. ऐसा क्याें किया जा रहा है? एक ऐसा ‘नया हिंदुस्तान’ बनाने के लिए, जाे कुछ चुने हुए अरबपतियाें का हाे. जहां आम नागरिकाें और गरीबाें के अधिकार न हाें और देश केवल अरबपतियाें के हित में चलाया जाए.