‌‘वोट बचाओ, देश बचाओ‌’ हेतु कार्यकर्ता सक्रिय हों

कांग्रेस भवन में आयोजित शिविर में हनगल क्षेत्र के विधायक श्रीनिवास माने की अपील

    28-Oct-2026
Total Views |
fcdf
शिवाजीनगर, 27 अक्टूबर (आ.प्र.) ‌

‘वोट बचाओ, देश बचाओ‌’ देशव्यापी अभियान की पृष्ठभूमि में पुणे शहर जिला कांग्रेस के निरीक्षक तथा कर्नाटक के हनगल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीनिवास माने ने पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. आगामी 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के समन्वय से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य राष्ट्रीय रैली आयोजित की जाएगी. इस रैली में शामिल होकर संवैधानिक संस्थाओं पर कथित हस्तक्षेप के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई. बैठक की अध्यक्षता पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रशांत जगताप व पश्चिम विभाग अध्यक्ष दीप्ति चवधरी ने की. विधायक श्रीनिवास माने ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंच गई है. मतदाता सूचियों से मनमाने तरीके से नाम हटाकर मतदाताओं के वैधानिक अधिकार छीनने के मामलों की पूरी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनके खिलाफ न्यायिक कार्रवाई होने तक यह संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता है. मतदान के मूलभूत अधिकार से जुड़े इस अभियान में कांग्रेस के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए. बैठक में पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे, पूर्व विधायक उल्हास पवार, पुणे मनपा के कांग्रेस गुटनेता रामचंद्र उर्फ चंदूशेठ कदम, प्रदेश प्रवक्ता गोपाल तिवारी, सुनील मलके, नगरसेवक साहिल केदारी, तस्लीम शेख, पूर्व नगरसेवक अविनाश बागवे, लता राजगुरु, उस्मान तांबोली, कैलास गायकवाड़, चंद्रशेखर कपोते, राजाभाऊ कदम, सचिन आडेकर, राजेंद्र शिरसाट, लतेंद्र भिंगारे, संतोष डोख, सुरेश नांगरे और धीरज खोरे सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलास गायकवाड़ ने आभार व्यक्त किया.