चेन्नई, 27 अ्नटूबर (वि.प्र.)
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी सब-जेल से साेमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियाें काे चकमा देकर फरार हाे गए. कैदियाें ने अपने एक साथी काे मिर्गी का दाैरा पड़ने का नाटक किया था. जैसे ही जेलकर्मी मदद के लिए सेल का दरवाजा खाेलकर अंदर पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे कैदियाें ने उन पर हमला कर दिया और फरार हाे गए.
इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से एक ग्रेड-खख पुलिसकर्मी थंगापांडी काे सिर में गंभीर चाेट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तमिलनाडु में 1995 में वेल्लाेर से ङढढए के 43 संदिग्धाें के सुरंग बनाकर भागने के बाद यह सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है.
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 कैदियाें काे दाेबारा गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 12 कैदियाें की तलाश के लिए 17 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आराेप में 9 जेलकर्मियाें और अधिकारियाें काे सस्पेंड कर दिया गया है.
पड़ाेसी जिले डिंडीगुल में 16 चेकपाेस्ट बनाए गए हैं और केरल के इडुक्की जिले से लगने वाली सीमा पर भी अलर्ट जारी कर नए चेकपाेस्ट बनाए गए हैं.