मुंबई/नई दिल्ली, 27 अ्नटूबर (आ.प्र.)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , उत्तर प्रदेश और बिहार की 28 विधान परिषद सीटाें पर मंगलवार, 27 अक्टूबर काे मतगणना जारी है. इन सीटाें के लिए मतदान 23 अक्टूबर काे हुआ था. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 स्नातक (ग्रेजुएट) और शिक्षक (टीचर) निर्वाचन सीटाें के लिए वाेटाें की गिनती में शाम तक मिले रुझानाें के अनुसार, राज्य की 5 सीटाें पर महायुति 3 सीटाें पर और महाविकास आघाड़ी 2 सीटाें पर आगे चल रही है. नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सुधाकर काेहले और कांग्रेस के अभिजीत वंजारी के बीच कड़ी टक्कर देखने काे मिल रही है, जबकि निर्दलीय नितेश कराले तीसरे स्थान पर हैं. अमरावती शिक्षक सीट पर पहले दाैर की मतगणना के बाद निर्दलीय किरण सरनाईक 1,500 वाेटाें से आगे चल रहे हैं. वहीं, मराठवाड़ा (औरंगाबाद) स्नातक सीट पर महायुति के सतीश चव्हाण डाक मतपत्राें की गिनती में मामूली बढ़त बनाए हुए हैं.
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटाें के लिए आगरा, बरेली, झांसी, वाराणसी और गाेरखपुर में मतगणना जारी है. आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव के पहले चरण की गिनती में सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल करीब 1,000 वाेटाें से आगे चल रहे हैं. मतगणना केंद्राें पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
बिहार से आए शुरुआती रुझानाें में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं. वहीं, हाईप्राेफाइल पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे स्थान पर हैं. बिहार के पटना में मतगणना केंद्र के बाहर उस वक्त हंगामा खड़ा हाे गया, जब अंदर से फाइलें लेकर बाहर आए एक कर्मचारी काे लाेगाें ने घेर लिया और फाइलें खाेलकर फर्जी वाेटिंग के नारे लगाए.