खराड़ी में त्याग, तपस्या और संयम का त्रिवेणी संगम

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 24 से 26 अक्टूबर तीन दिवसीय ‌‘जैनेेशरी दीक्षा महोत्सव‌’ संपन्न

    29-Oct-2026
Total Views |

vdfd 

खराड़ी, 28 अक्टूबर (आ. प्र.)

पुणे के पास खराड़ी में श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर द्वारा आयोजित जिनधर्म आराधना चातुर्मास 2026 के अंतर्गत त्याग, तपस्या और संयम के त्रिवेणी संगम के माध्यम से जैन धर्म के शुभ संस्कारों का संदेश देने वाला तीन दिवसीय भव्य ‌‘जैनेेशरी दीक्षा महोत्सव‌’ 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर देशभर से पधारे 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दीक्षा के पावन क्षणों का साक्षात्कार किया. प. पू. मुनि श्री 108 अजित सागरजी महाराज ने ऐलक श्री 105 विवेकानंद सागरजी महाराज को जैनेेशरी मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि श्री 108 विदित सागर जी महाराज नाम दिया. इसी पावन अवसर पर पंडित आदर्श भैया को ऐलक दीक्षा प्रदान कर ऐलक श्री 105 विजित सागर जी महाराज नाम दिया गया. महोत्सव में खराड़ी जैन समाज के अध्यक्ष अभय जैन, अमित जैन, अरविंद जैन, प्रीतेश जैन, मनीष जैन, मिलिंद फडे, शीतल लोहड़े, सुमित जैन, विनय जैन, भरत संयोग, राजेंद्र जैन, भावेश जैन, स्वप्निल पाटनी, प्रीतम मेहता एवं पुणे दिगंबर जैन समाज के 30 मंदिरों के ट्रस्टी सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही. इस अवसर पर खराड़ी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के शिखर कलश का पुण्यार्जन नील सिंघई को तथा ध्वजा का पुण्यार्जन अंकित मालवीय को प्राप्त हुआ.